डीग: शहर के जोबनेर वाली माता मंदिर में कंबल वितरण, 100 जरूरतमंदों को मिला सहारा
Deeg, Bharatpur | Nov 23, 2025 डीग शहर के सिंहपोल गेट स्थित जोबनेर वाली माता मंदिर परिसर में रविवार को युवा शक्ति संगठन द्वारा एक विशेष सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए लगभग 100 जरूरतमंद एवं निर्धन लोगों को कंबल वितरित किए गए।