बसेड़ी: नादनपुर स्कूल में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं के साथ सभी शिक्षकों ने किया सूर्य नमस्कार
Baseri, Dholpur | Feb 15, 2024 बसेड़ी। सूर्य सप्तमी के मौके पर गुरुवार को बसेड़ी क्षेत्र के नादनपुर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सहित क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के निर्देशों पर सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हुआ सूर्य नमस्कार 11 बजे तक चला।