मार्केट कमेटी नारनौल के चेयरमैन बाबूलाल पटीकरा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। लोगों को पहले अपनी गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि राव इंद्रजीत सिंह ने उनके लिए क्या नहीं किया। उन्होंने आज सोमवार 11 बजे पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राव इंद्रजीत केवल एक नेता नहीं, बल्कि अहीरवाल क्षेत्र के विकास के शिल्पकार हैं।