उरई: उरई कोतवाली पुलिस ने लोगों की मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Orai, Jalaun | Feb 11, 2024 अपर पुलिस अधीक्षक ने आज बताया कि उरई कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है, जो भोले भाले लोगों की मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड लेकर बदल देते थे। इसके बाद उन लोगों के एटीएम से पैसे निकाल धोखाधड़ी करते थे। उरई कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपियों के पास से पुलिस को 10 एटीएम कार्ड व नकद रुपए बरामद हुए हैं।