मधेपुरा: पटना से इलाज कराकर लौट रहे मधेपुरा के तीन लोगों की दरभंगा में सड़क दुर्घटना में मौत, चार घायल
दरभंगा में रविवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें मधेपुरा के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 की हालत गंभीर हैं। मृतकों में सदर थाना क्षेत्र के गोढ़ियारी निवासी निर्मल कुमार (28), महेशुआ निवासी उमेश यादव (50) और शंकरपुर थाना क्षेत्र के अड़ताहा निवासी चंदन यादव (40) शामिल है। चंदन गाड़ी का ड्राइवर था।