लोहरदगा: लोहरदगा-चंदवा सड़क पर देर रात हादसा, दो घायल, ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया
जानकारी के अनुसार, घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चौकीदार पंचायत लोहरदगा के जिला अध्यक्ष शमशुल अंसारी ने बिना समय गंवाए अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना की सूचना घायलों के परिजनों को भी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों घायल सदर थाना क्षेत्र के भुजनियां गांव के निवासी हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने राहत कार्य में सक्रिय सहयोग