हनुमानगढ़: जिले में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जगहों पर बूंदाबांदी, फसल कटाई के बीच किसानों की चिंता बढ़ी
हनुमानगढ़ जिले में कई इलाकों में सोमवार को बूंदाबांदी हुई जिससे मौसम में अचानक ठंडक महसूस की गई। आसमान में बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर हल्की फुहारे दर्ज की गई। मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है। रबी फसलों की कटाई के बीच मौसम के इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।