गुनौर: पन्ना की महिमा अवस्थी बनी जल-भूवैज्ञानिक, यूपीएससी परीक्षा में देश में छठा स्थान।
Gunnor, Panna | Jul 7, 2024 विश्वविख्यात पन्ना, जो अपने हीरों के लिए जाना जाता है, ने एक और प्रतिभारूपी हीरा देखा है। पन्ना के अजयगढ़ निवासी महिमा अवस्थी ने संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित संयुक्त भूवैज्ञानिक परीक्षा-2023 में देश में छठा स्थान प्राप्त कर जल-भूवैज्ञानिक बनने का गौरव हासिल किया है। महिमा ने बिना किसी कोचिंग के, दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है।