चायल: सराय अकील के बेनीराम कटरा चौराहे पर बिना नंबर की ट्रक सड़क पर खड़ी, हादसे का खतरा बढ़ा
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के बेनी राम कटरा चौराहा रोड पर पिछले एक हफ्ते से बिना नंबर की एक ट्रक खड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इसी मार्ग पर इन दिनों सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे रास्ता पहले से ही संकरा हो गया है। ऐसे में सड़क किनारे खड़ी ट्रक दुर्घटना का कारण बन सकती है। रविवार शाम सात बजे मिली जानकारी!