झांसी: बड़ागांव थाना पुलिस पर भाजपा नेता ने लगाया गंभीर आरोप, घर के अंदर से बाइक ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Feb 21, 2026 झांसी जनपद के बड़ागांव थाना पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर विवादों में है। एक भाजपा नेता ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस उनके घर के भीतर खड़ी बाइक को उठाकर ले गई और उसे दूसरी जगह से सीज दिखा दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।