झांसी: झांसी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर अवैध शराब बरामद, एक महिला को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Feb 21, 2026 आगामी होली पर्व और राजस्व सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशन में आबकारी विभाग ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी की। शुक्रवार को विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत वनगुवां, भगवन्तपुरा और कुम्हरार समेत कई डेरों पर दी गई दबिश में 90 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर 1500 किग्रा लहन नष्ट किया गया और आबकारी अधिनियम के तहत 03 अभियोग दर्ज किए।