मुहम्मदाबाद: करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में मोहर्रम पर्व की अद्भुत झलक, 45 फीट ऊंची ताजिया बनी आकर्षण का केंद्र
करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में रविवार को शाम पांच बजे मोहर्रम का पर्व परंपरा,श्रद्धा और गम के माहौल में पूरी अकीदत के साथ मनाया गया।इस मौके पर उतरांव गांव में करीब 40 से 45 फीट ऊंची ताजिया बनाई गई, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। ताजियादारों ने रंग-बिरंगे फूल-पत्तियों और आकर्षक सजावट के माध्यम से ताजिया को कई मंजिला मीनार का रूप दिया गया था।