शिमला ग्रामीण: संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर अखंड पाठ का किया गया आयोजन,दर्शन के लिए शाम 7:00 बजे तक लगी रही कतारें
मंगलवार को संपूर्ण देश में हनुमान जयंती हर्षोल्लास और विभिन्न रीति-रिवाज के साथ मनाई गई।संकट मोचन हनुमान मंदिर में भी अखंड पाठ का आयोजन हनुमान जयंती के अवसर पर किया गया।इस पाठ का आयोजन सेवा दल द्वारा किया गया था।वहीं शाम 7:00 बजे तक मंदिर में दर्शन के लिए कतारें लगी रहीं।हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया।