जौनपुर: सिद्धिकपुर में दुकान में लगी आग हजारों का सामान हुआ जलकर राख
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की सिद्धिकपुर में स्थित एक जलपान की दुकान में शुक्रवार अज्ञात कारण से आग लगने से दुकान में रखा हज़ारों का सामान जलकर राख हो गया। विष्णु गुप्ता की जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर सिद्धिकपुर में जलपान की दुकान है अचानक उसमे आग लग गयी जिससे दुकान में रखे इनवर्टर, फ्रीजर समेत कई अन्य कीमती वस्तु जलकर राख हो गई।