बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के हमहरिया गांव स्थित जगदम्बा हार्ड कोक फैक्ट्री एवं गोलीबारी घटनास्थल पर गुरुवार समय लगभग एक बजे बोकारो एसपी हरविंद्र सिंह पहुचे।गोलीबारी की घटना देर रात को घटित हुई थी।बताया गया कि जगदंबा कोल फैक्ट्री की मालकिन शिवकुमारी और उनके पुत्र डॉक्टर शिवम कुमार की कार पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी किया था।