अलीगंज: रंगों और मोहब्बत का संगम, अलीगंज में डॉक्टर्स एसोसिएशन ने मनाया होली और ईद मिलन समारोह
Aliganj, Etah | Mar 29, 2026 शनिवार की रात्रि करीब साढ़े ग्यारह कार्यक्रम संपन्न हुआ,कस्बा अलीगंज में डॉक्टर्स एसोसिएशन अलीगंज द्वारा होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन माहौर वैश्य धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों चिकित्सकों ने सहभागिता कर आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया।