वाराणसी में सड़क हादसे में ट्रैफिक होमगार्ड की हुई मौत
Sadar, Varanasi | Oct 29, 2024 वाराणसी के गोइठहां रिंग रोड के पास होमगार्ड के घायल अवस्था में मिलने पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों और राहगीरों ने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने होमगार्ड के संबंध में लालपुर-पांडेयपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विवेक पाठक ने होमगार्ड को फौरन दीन दयाल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।