नगर पालिका की कर प्रणाली को लेकर अब नगर वासियो में आक्रोश का पारा दिन व दिन चढ़ता जा रहा है। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर की जनता एवं पार्षदों को विश्वास में लिए बगैर जलकर का मासिक शुल्क जो वर्तमान में 60 रुपए मासिक था, उसे दोगुना बढ़कर ₹120 प्रतिमा करके नागरिकों की कमर तोड़ दी है।