जयपुर में एक बिल्डिंग की छत निर्माण को लेकर भाजपा और कांग्रेस के दो विधायक भी आमने-सामने हो गए। भाजपा विधायक बालमुंकुदाचार्य ने कहा- पुरातत्व को बचाओ। अजमेरी गेट-घाटगेट पर अवैध निर्माण हो रहे हैं। यहां चांदपोल में बिल्डिंग एक समान रंग में नहीं हैं। सरकारी सब्जी मंडी में 4 बाई 4 का अतिक्रमण है। किशनपोल विधायक ने इसके लिए 20 लाख रुपए भी दिए।