घोड़ाडोंगरी: बगडोना के कैलाशनगर में घर में जूते के अंदर छिप मिला 4 फीट लंबा कोबरा सांप, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
बगडोना के कैलाशनगर में एक घर में जूते के अंदर छिपकर करीब 4 फीट लंबा कोबरा सांप बैठा था। जूते में सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया है। घर वालों ने सांप निकलने की सूचना सर्पमित्र भीम साहू को दी। सूचना मिलने सर्पमित्र भीम साहू मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा।