झालरापाटन: रामगंज मंडी में दो बाइकों की टक्कर से एक युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
झालावाड़ के समीप रामगंज मंडी में दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मंगलवार सुबह 10:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है रामगंज मंडी का रहने वाला नरेंद्र सहारा होटल से अपने घर लौट रहा था लेकिन बीच मार्ग में सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई।