फिरोज़ाबाद: संत नगर में मेटल चूड़ी फैक्ट्री के 5 मजदूरों की तबियत बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
फ़िरोज़ाबाद के संत नगर इलाके का शनिवार की दोपहर करीव 4 बजे मेटल चूड़ी फैक्ट्री में 5 मजदूरों की अचानक गर्मी के चलते तबियत बिगड़ गयी। सभी आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है सभी लोगो नें एक साथ मिलकर सुवह का रखा हुयी टिफिन का खाना खाया था। जिसके बाद उल्टी दस्त हो गए, सभी का इलाज अस्पताल में जारी है।