झाझा: झाझा नगर परिषद की बोर्ड बैठक में 165.30 करोड़ का बजट पास, आवास, सड़क-नाली और कचरा प्रबंधन पर दिया गया जोर
झाझा नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में वित्तीय वर्ष 2026-27 को लेकर बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद संजय यादव ने की। बैठक में उपाध्यक्ष विपिन कुमार, ईओ डॉ. जनार्दन प्रसाद वर्मा सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे। चर्चा के बाद कुल 165 करोड़ 30 लाख रुपये का बजट सर्