विजयपुर: विजयपुर में मोहर्रम पर निकला मातमी जुलूस, गमगीन माहौल में ताजिए सुपुर्द-ए-खाक किए गए
मुस्लिम समाज ने मोहर्रम की 10 तारीख को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में रविवार को नगर में मातमी जुलूस निकाला। जुलूस विजयपुर जामा मस्जिद इमामबाड़े से शुरू होकर गांधी चौक, नेहरू बाजार, इमली चौराहा होते हुए कर्बला तक पहुंचा,जुलूस के दौरान ढोल-नगाड़ों की मातमी धुनों के बीच अकीदतमंदों ने या अली, या हुसैन के नारे लगाए