धमदाहा: विशनपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई चोरी का धमदाहा पुलिस ने किया उद्भेदन, दो चोरों को किया गिरफ्तार
बिशनपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई चोरी के मामले में संवेदक का मुंशी निकला मास्टरमाइंड। धमदाहा थाना क्षेत्र के अतिरिक्त प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र विशनपुर से चोरों ने लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया था। धमदाहा पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।