रोहतास: रोहतास जिले में 32 चापाकलों की मरम्मत, लोगों को मिली राहत
Rohtas, Rohtas | May 17, 2025 शनिवार को रोहतास जिले के विभिन्न प्रखंडों में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, सासाराम के अंतर्गत कुल 32 चापाकलों की मरम्मति कर उन्हें पुनः चालू किया गया। यह कार्य सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सासाराम, शिवसागर, नोखा, चेनारी, बिक्रमगंज, दिनारा और दावथ प्रखंडों के अलग-अलग पंचायतों और वार्डों में किया गया। मरम्मत किए गए चापाकल गांववासियों के लिए पेयजल का मुख्य स्रोत हैं।