आईपीएस संकेत कुमार के निर्देश पर बुधवार की संध्या तारापुर के शहीद चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और यातायात नियमों का शक्ति से पालन सुनिश्चित करना था. अभियान के दौरान बाइक स्वरों के हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस वहां पंजीयन बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की गहन जांच की गई.