शुक्रवार 1:00 बजे कोतवाली उतरौला के विभिन्न थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। महिलाओं बालिकाओं को साइबर अपराध के प्रकार एवं बचाव के बारे में बताया गया। सशक्तिकरण पर जागरुक करते हुए विभिन्न टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई एवं आपात स्थिति में काल कर सहायता प्राप्त करने को कहा गया।