नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में आधा दर्जन ड्रोन देखकर गांव में मचा हड़कंप, वीडियो आया सामने
महाराजपुर क्षेत्र में बुधवार करीब 8 बजे अजीब घटना सामने आई। सरसौल कमालपुर और बड़ागांव में लोगों ने अपने घरों के ऊपर आधा दर्जन ड्रोन उड़ते देखे। ग्रामीणों ने इन ड्रोन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। ड्रोन को देखकर गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।थानाप्रभारी ने बताया कि, वीडियो सामने आया है ,जांच की जा रही है