मऊ: रणवीरपुर के पास ट्रैक्टर में 50 वर्षीय महिला को मारी टक्कर,मौके पर हुई दर्दनाक मौत।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रणवीरपुर के पास ट्रैक्टर ने 50 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। वही इस घटना में 50 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।