मऊ: पठान टोला से घायल एक अज्ञात व्यक्ति को स्थानीय पुलिस ने मऊ सदर जिला अस्पताल में कराया भर्ती, उपचार के दौरान हुई मौत
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते रविवार दोपहर 1:25 पर एक अज्ञात लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति को स्थानीय पुलिस के द्वारा भर्ती कराया गया। जहां पर मऊ सदर जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा था। वही उपचार के दौरान ही सोमवार सुबह 7:35 पर मौत हो गई।