दातागंज: नगर के रहने वाले एक युवक ने नगरपालिका की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत एसडीएम से की है,
दातागंज नगर के रहने वाले मनोज कुमार सक्सेना ने उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह से शिकायत करते हुए बताया, कि उनके पड़ोस में नगर पालिका की कुछ जमीन खाली पड़ी है।जिसको लेकर कुछ दबंग लोग कब्जा कर रहे हैं। जिसकी शिकायत कई बार नगर पालिका से कर सके चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, और अब उपजिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।