खुर्जा: दशहरे पर हिस्ट्रीशीटर हाजी कासिम को पुलिस हिरासत से छुड़ाया, खुर्जा में दबंगों ने पुलिस टीम पर किया हमला और हाथापाई
खुर्जा में एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। दबंगों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और गाली-गलौज करते हुए हिस्ट्रीशीटर हाजी कासिम को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। यह घटना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखपेन में हुई। मामले में जानकारी बुधवार शाम लगभग 4:00 बजे दी गई।