बंदगांव की टेबो थाना क्षेत्र की कारू गांव में बुधवार को पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी पटेल हेंब्रोम उर्फ जुरा के घर के बाहर कोर्ट का इश्तहार चिपकाया। पुलिस ने कहा कि पटेल हेंब्रोम माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करे। अन्यथा उसके विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए कुर्की की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।