नागदा में वैरागी ने वंदन-वैरागी ने वंदन..., बनवा अणगार करवा भवपार ........ जैसे भजनों की गुंज के साथ शुक्रवार सुबह 9.30 बजे मनोहर वाटिका स्थित सिद्धाचलपुरम् जिनालय से रथयात्रा की शुरुआत हुई। आचार्यश्री नयचंद्र सागर सूरीश्वरजी मसा आदि मुनिमंडल और साध्वी मंडल की निश्रा में निकली यात्रा में रथ पर सवार प्रभु ऋषभ देव के माता-पिता के हाथों से वर्षीदान पाकर श्रद्धा