हुज़ूर: भोपाल में मिले सोने और नकदी मामले में कांग्रेस ने लोकायुक्त में मंत्री की शिकायत दर्ज कराई
Huzur, Bhopal | Mar 17, 2025 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मिले 52 किलो सोने और कैश के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लोकायुक्त दफ्तर पहुंचकर शिकायत की। उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायकों के साथ पहुंचकर मंत्री गोविंद राजपूत के खिलाफ सबूत लोकायुक्त को दिए और कहा कि, यह हजारों करोड़ रुपए का घोटाला है।