छिंदवाड़ा नगर: कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्रामीण विकास की मासिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में ग्रामीण विकास विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में सांसद/विधायक निधि के अंतर्गत स्वीकृत व अन्य निर्माण कार्यों, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण), मनरेगा, ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत अभियान आदि की समीक्षा करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।