चंदौली: कलेक्ट्रेट में महिला आयोग की अध्यक्ष ने की जनसुनवाई, केजी नंदा हॉस्पिटल प्रकरण में डॉक्टर ने मांगी माफी, मामला समाप्त
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर महिलाओं से जुड़ी 26 शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह में सभी मामलों का निस्तारण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में केजी नंदा हॉस्पिटल प्रकरण पर कहा कि डॉक्टर द्वारा माफी मांग लेने के बाद मामला समाप्त हो गया है।