चौसा: गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि, चेतावनी बिंदु से केवल 7 मीटर नीचे
Chausa, Buxar | Jul 5, 2025 चौसा गंगा नदी के जलस्तर में पिछले तीन दिनों से लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।इसको लेकर आज शनिवार के दिन करीब तीन बजे जल शक्ति विभाग के जेई विशाल गुप्ता ने बताया कि प्रति घंटे जलस्तर में चार सेंटीमीटर की बड़ोतरी हो रही है। वर्तमान में जलस्तर चेतावनी बिंदु से 7 मीटर नीचे है।