मालथोन: हाईवे रोड ओवर ब्रिज के पास बाइक से गिरी महिला गंभीर रूप से घायल, ज़िला अस्पताल रेफर
Malthon, Sagar | Mar 14, 2026 शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक एन एच 44 नेशनल हाईवे रोड ओवर ब्रिज के पास चलती बाइक से अचानक महिला नीचे गिर गई जिसमें महिला फूल रानी गंभीर रूप से घायल हो गई तत्काल उसे मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।