शिकोहाबाद नगर के प्रसिद्ध 'द एशियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल' में कल यानी शनिवार को भव्य वार्षिकोत्सव 'कला समागम-2025' का आयोजन होने जा रहा है। इस वर्ष के कार्यक्रम की मुख्य थीम 'युद्ध और शांति: आतंकवाद के साये में' रखी गई है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। संस्थान के संचालक राजेन्द्र सिंह ने जानकारी दी।