कोल: अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के नए भवन व नए द्वार का हुआ उद्घाटन, BJP MP सतीश गौतम ने कहा- PM मोदी राष्ट्र निर्माण के लिए आए हैं
Koil, Aligarh | Mar 10, 2024 अलीगढ़ में रेलवे स्टेशन के नए भवन और नए द्वार का भाजपा सांसद सतीश गौतम के द्वारा शनिवार को उद्घाटन किया गया। इस नए भवन और नए द्वार का लोकार्पण करने के बाद भाजपा सांसद ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में नए भारत की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री मोदी इस राष्ट्र के निर्माण के लिए आए हैं।