मुशहरी: अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर सलेम गांव में बोरे में मिला युवक का शव, लोगों ने पुलिस को दी सूचना
जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर सलेम में एक युवक का बोरे में पैक शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बता दें कि स्थानीय महिला बकरी लेकर जा रही थी कि तभी महिला ने बोरे में एक युवक का शव देखा। महिला ने स्थानीय लोगों को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।