महिदपुर: लसूडिया मंसूर में ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त, फसलों को भारी नुकसान
महिदपुर तहसील के गांव लसूडिया मंसुर में अचानक बदले मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार दोपहर के बाद तेज हवाओं के साथ हुई भारी ओलावृष्टि ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 20 से 30 मिनट तक लगातार गिरे ओलों ने खेतों, सड़कों और घरों की छतों को सफेद चादर से ढक दिया, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।स्थानीय किसानों के अनुसार, इस समय गेहूं,