मथुरा: वृन्दावन में प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा प्रकरण पर हुई बैठक, धीरेंद्र शास्त्री पर बृजवासियों के अपमान का आरोप
वृंदावन मे संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा स्थगित होने के बाद सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी से बृजवासी आहत हैं। शुक्रवार दोपहर को परशुराम पार्क में ब्राह्मण सेवा संघ द्वारा बैठक आयोजित की। पं चंद्रलाल शर्मा ने कहा कि संत प्रेमानंद की पदयात्रा का कोई विरोध नहीं लेकिन रात 2 बजे ढोल नगाड़े, अतिशबाजी सहन नही होगी। वही धीरेंद्र शास्त्री से माफी मांगने की मांग की।