जलालगढ़: दनसार पंचायत के सामुदायिक भवन में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लगाईं गई कैम्प, 8 अगस्त बनाये जायेंगे आयुष्मान कार्ड
सामुदायिक भवन दनसार में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लाभार्थियों की कतारें लगी रहीं।आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य जारी है जो 8 अगस्त तक चलेगा। आयुष्मान कार्ड भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का हिस्सा है। आयुष्मान भारत योजना, प्रति वर्ष प्रत्येक पात्र परिवार को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य सेवा लाभ प्रदान करती है।