देवास: ग्राम विजयगंज मंडी में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Dewas, Dewas | Nov 10, 2024 को फरियादी अनोखी लाल बैरागी ने थाना विजयगंज मंडी में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों ने रात में मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में रखी दो दान पेटियों के पैसे और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ली। इस मामले में थाना विजयगंज मंडी में अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध क्रमांक 258/24 धारा 305,331(4) BNS का अपराध पंजीबद्व किया गया ।