कहरा: गंगजला में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने समाजवादी पार्टी के सांसद के बयान पर प्रतिक्रिया दी
Kahara, Saharsa | Mar 29, 2025 समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के द्वारा राज्यसभा में राणा सांगा को गद्दार बताने पर सियासत तेज हो गई है। गंगजला स्थित अपने आवास पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अल्पज्ञान का परिचायक है उनको कुछ बोलने से पहले इतिहास को पढ़ना चाहिए। बाबर को इस देश में बुलाने वाला राणा सांगा नहीं इब्राहिम लोदी के सगे चाचा आलम खान लोधी थे।