कटनी नगर: कटनी ग्रामीण: बेलगाम ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, 4 वर्षीय मासूम की मौत, माधव नगर झिंझरी क्षेत्र में हादसा
माधव नगर थाना अंतर्गत झिंझरी चौकी क्षेत्र के जयंती नगर कृषि विज्ञान केंद्र रोड कटनी-जबलपुर हाइवे पर एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी इस घटना बाइक सवार 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई वही महिला और युवक घायल हुए है जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। आज रविवार दोपहर 12:30 मिनट पर मृतक 4 वर्षीय विज्ञान का पीएम जिला अस्पताल में किया गया।