गोपालगंज जिला के विशम्भरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुवन सागर बाजार स्थित एक सोने,चांदी और बर्तन की दुकान में अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर तोड़कर लाखों रुपए की समान और नगदी चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज बुधवार को सुबह 7 बजे दी गई।।